मारकंडा नदी में मिला युवक का शव
इस्माइलाबाद| मारकंडानदी में गांव जखवाला के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस के मुताबिक शव मारकंडा नदी में गांव जखवाला की ओर पानी में तैरता हुआ जा रहा था। शव नदी में एक किनारे पर अटक गया। इसे देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार एएसआई सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया।