पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज में निट कुरुक्षेत्र ने जीता स्वर्ण

शतरंज में निट कुरुक्षेत्र ने जीता स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | राष्ट्रीयप्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय इंटर-प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी खेल संघ की ओर से शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में मुख्यातिथि संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पीजे फिलिप थे। इस प्रतियोगिता में निट कुरुक्षेत्र, निट जालंधर, टीईटी थापर पटियाला, पैक चंडीगढ़ स्लाइट लोंगोवाल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

निट कुरुक्षेत्र की छात्राओं ने निट जालंधर की छात्राओं को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। निट जालंधर ने दूसरे स्लाइट लोंगोवाल पैक चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। लड़कों के वर्ग में टीईटी थापर यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम पहले, पैक चंडीगढ़ की टीम दूसरे और निट कुरुक्षेत्र की टीम तीसरे स्थान पर रही। निट कुरुक्षेत्र की वैष्णवी आनंद को बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया। मुख्यातिथि प्रो. पीजे फिलिप ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में निट कुरुक्षेत्र के खेलकूद अध्यक्ष प्रो. पीसी तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. रतना दहिया, प्रो. अनिल दहिया, पल्लवी राय और शहाबुद्दीन उपस्थित थे।