कुरुक्षेत्र| पुलिस लाइन में मंगलवार को आईजी सुमन मंजरी ने महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के मामले में जिला पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही महिलाओं से संबंधित मामलों का जल्द निपटाने के भी निर्देश दिए। साथ ही इन मामलों में पुलिस को जानकारी देने वाले का नाम पता गुप्त रखने बारे कहा। मंजरी ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर पुलिस लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प लाइन में मिली शिकायतों और उनके निपटाने से संबंधित जानकारी भी ली।
हेल्पलाइनपर मिली 1110 शिकायतें : पुलिसप्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर अगस्त महीने तक कुल 1110 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 911 शिकायतों में जिनमें घरेलू झगड़े से संबंधित मामलों में समझौता हुआ।
वहीं 73 मामले कोर्ट में भेजे गए। इसके अलावा महिला सैल को कुल 1043 शिकायतें मिली। जिनमें से 927 शिकायतों का निपटारा हो चुका है। इस मौके पर एसपी अश्विन शैणवी, डीएसपी नुपूर बिश्रोई, महिला सेल प्रभारी रमेश कुमारी, बाल संरक्षण एवं घरेलू हिंसा प्रभारी दीपशिखा, रीडर एसपी राजेश्वर और थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार मौजूद थे।
पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेतीं पुलिस महानिरीक्षक सुमन मंजरी।