सेना और जनता की सलामती के लिए हुआ हवन
कुरुक्षेत्र | जम्मूकश्मीर में आई बाढ़ आपदा में मारे गए सैकड़ों जम्मू कश्मीर वासियों की आत्मिक शांति के लिए मंगलवार को शहर के कई धार्मिक सामाजिक संगठनों ने मिलकर हवन यज्ञ कराया। यज्ञ के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों और सेना की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। वहीं बाढ़ में मरे लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। नगर पार्षद महेंद्र कुमार भारद्वाज, वशिष्ठ कालोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान डॉ. तेज सिंह राणा, नगरखेड़ा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रज्जी शर्मा, लोकस्वराज जनसेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुबीर गर्ग, मेहंदीपुर बालाजी सेवासमिति के प्रधान कृष्ण जांगड़ा, सोहनलाल मित्तल चेरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान सतीश मित्तल, हेयर ड्रेसर यूनियन के प्रधान कृष्णलाल, अग्रवाल एकता मंच के प्रधान प्रवीन मंगला, मोहन नगर प्रोपर्टी डीलर्स के प्रधान चौ. शमशेर सिंह रतनडेरा, गऊ सेवा समिति के प्रधान जिले सिंह, मोहन नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र रतनडेरा ने हिस्सा लिया। रघुबीर गर्ग ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ ने समूची मानवता को झकझोर कर रख दिया है। आज हर हिन्दुस्तान के दिल में बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थनाएं की जा रही हैं।