- Hindi News
- केयू अर्थशास्त्र विभाग को मिले दो प्रोजेक्ट
केयू अर्थशास्त्र विभाग को मिले दो प्रोजेक्ट
कुरुक्षेत्र| कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग को यूजीसी की ओर से दो मेजर प्रोजेक्ट मिले हैं। विभाग के शिक्षक एवं अध्यक्ष प्रो. संजीव बंसल को कॉरपोरेट गवर्नेंस और प्राध्यापिका डॉ. हेमलता शर्मा को महिला रोजगार विषय पर मेजर प्रोजेक्ट प्राप्त हुए हैं। डॉ. संजीव बंसल ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापकों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत वे कॉरपोरेट सेक्टर में गवर्नेंस पर शोधकार्य करेंगे।