पति ने लगाया पत्नी पर तंग करने का आरोप
कुरुक्षेत्र | गांधीनगरके रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प|ी पर तंग करने का आरोप लगाकर मंगलवार को एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। पीडि़त संजीव कुमार ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले काल्पनिक नाम सेजल के साथ हुई थी। उसकी दो लड़कियां हैं। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी प|ी ने झगड़ा शुरू कर दिया। संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी प|ी उसकी सारी जायदाद हड़पना चाहती है। वह पिछले कुछ समय से दो लड़कियों को छोड़कर अपने मायके चली गई। जब वह उसे लेने के लिए गया तो उसके सुसरालजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। संजीव कुमार ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की।