- Hindi News
- संग्रहालय कर्मियों को नहीं मिला ढाई महीने से वेतन
संग्रहालय कर्मियों को नहीं मिला ढाई महीने से वेतन
>नौकर जाने के डर से खुलकर नहीं बोल सकते कर्मचारी
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
श्रीकृष्णसंग्रहालयमें आउटसोर्सिंग आधार पर लगे 20 से अधिक कर्मचारियों को पिछले ढाई महीने से वेतन नहीं मिल रहा। जिसके चलते कर्मचारियों को घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने नाम ना छापने पर बताया कि उन्हें जून महीने के बाद वेतन नहीं मिला। जिसके बारे में वे खुलकर नौकरी जाने के डर से नहीं बोल सकते।
कर्मचारियों ने कहा कि पिछले दो महीने से वे उधार पैसे मांगकर घर का खर्च चला रहे हैं। वहीं अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि उधार देने वाले लोग भी तकाजा करने लगे हैं। जिसके चलते आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें कुछ और दिन वेतन नहीं मिला तो वे सड़क पर जाएंगे।
मामले का लेंगे संज्ञान
^एसडीओऔर केडीबी के सीईओ विनय प्रताप सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन ना मिलने का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि हर महीने वेतन मिलना कर्मचारियों का अधिकार है। वे इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द कर्मचारियों को वेतन दिलवाएंगे।