पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू इंटर कॉलेज हैंडबाल का शेड्यूूल घोषित

केयू इंटर कॉलेज हैंडबाल का शेड्यूूल घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटीके खेल विभाग में इंटर कॉलेज महिला हैंडबाल चैंपियनशिप का शेड्यूूल मंगलवार को घोषित किया गया। सभी मुकाबले 25 अक्टूबर को विभिन्न कॉलेजों में होंगे और 27 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी के लिए महिला हैंडबाल टीम का चयन किया जाएगा।

खेल विभाग के निदेशक डॉ. दलेल सिंह चौहान ने बताया कि जोन के मुकाबले केयू में होंगे और इस पूल में यूटीडी कुरुक्षेत्र, यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र, जीएनके यमुनानगर, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की टीमें हिस्सा लेंगी। जोन बी के मुकाबले एसडी महिला कॉलेज नरवाना में होंगे। इस जोन में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट, गवर्नमेंट कॉलेज पंचकूला, एकेएमजी मोरमाजरा और गवर्नमेंट कॉलेज हिसार की टीमों को रखा गया है।

जोन सी के मुकाबले पीजी गवर्नमेंट कॉलेज जींद में होंगे। इस जोन में मुख्य मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज जींद, आर्य कॉलेज पानीपत, एचकेएमवी जींद, एसडी कॉलेज पानीपत के बीच होंगे। जोन डी के मुकाबले एसडी महिला कॉलेज नरवाना में होंगे। इस जोन में आरकेएसडी कॉलेज कैथल, आर्य कॉलेज अंबाला कैंट, आरजीएसडी सीएस नरवाना एसडीएमएम नरवाना के बीच होंगे। डॉ. चौहान ने बताया इंटर जोनल लीग मुकाबले 26 27 अक्टूबर को होंगे। इसी दिन इंटर यूनिवर्सिटी के लिए महिला हैंडबाल टीम का चयन होगा।

यह रहेगा इंटर कॉलेज कबड्डी का शेड्यूूल

इंटरकॉलेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप के मुकाबले सीआरके कॉलेज जींद एके एम गुरुकुल मोरमाजरा में खेले जाएंगे। 12 अक्टूबर को इंटर यूनिवर्सिटी के लिए केयू की टीम का चयन भी किया जाएगा। खेल विभाग के निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि पूल के मुकाबले सीआरके कॉलेज जींद में होंगे। जिसमें 14 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस पूल में आरकेएसडी कॉलेज कैथल का मुकाबला सीआरएम जाट कॉलेज हिसार, एचकेएमजी जींद का मुकाबला ईआईजी गवर्नमेंट कॉलेज जींद, गवर्नमेंट कॉलेज का मुकाबला सीआरके जींद, गवर्नमेंट कॉलेज नलवा का मुकाबला यूनिवर्सिटी कॉलेज कुरुक्षेत्र, एफएमजी गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर का मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज इसराना, एसडीएमएम हांसी का मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज जुलाना से होगा। उन्होंने बताया कि पूल सी डी के मुकाबले एकेएम गुरुकुल मोरमाजरा में होंगे। इस पूल में डीएवी कॉलेज यमुनानगर, सरस्वती एजुकेशन मतलोडा, गवर्नमेंट कॉलेज मतलोडा और वेश्य कॉलेज समालखा, एकेएम गुरुकुल मोरमाजरा, एसयूएस गवर्