कोमल ने बनाया सबसे सुंदर चित्र
पैनोरमाएवंविज्ञान केंद्र में मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कोमल वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें दूसरे स्थान पर भव्य गुप्ता, तीसरे पर निष्ठा मदान रहीं, जबकि पुल्कित, अन्वी यशिका जिंदल को सांत्वना पुरस्कार मिला। वरिष्ठ वर्ग में हरित्विक ने प्रथम, राजीव ने द्वितीय, अंशुल ने तृतीय स्थान पाया। इसमें अलेख्या बैनर्जी और अभिषेक सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ओजोन विज्ञान प्रश्रोत्तरी के विजेताओं में शुभम, शिवांश, दिपांशु आर्य, रुपल, आर्यन शर्मा, अमृतांशु, रोहित, मिष्ठी, सार्थक, हिंदेश, निकेत, कनिष्का चौधरी, शिवानी, चेतना राहुल शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के भू-गर्भ शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एआर चैधरी शिरकत की। उन्होंने ओजोन विनाशक पदार्थ एवं सहायक रसायन: कारण एवं निदान विषय पर एक लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान प्रस्तुत किया। चौधरी ने ओजोन परत को नष्ट करने वाले रसायनों की चर्चा की। उन्होंने ओजोन परत के संरक्षण के लिए क्या किया जाना चाहिए इस बारे में भी बच्चों को बताया। केंद्र के परियोजना समायोजक राज मेहरोत्रा ने बताया कि ओजोन परत के संरक्षण के लिए बहुत सारे प्रभावी कदम व्यापक स्तर पर उठाए गए हैं। अगर ये प्रयास अंतर राष्ट्रीय स्तर पर इसी गति से जारी रहते हंै तो हम इस सदी के मध्य तक ओजोन परत को हुए नुकसान की पूर्ति कर सकेंगे। केंद्र के शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने बताया कि प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने हिस्सा लिया।
कुरुक्षेत्र- विश्व ओजोन दिवस पर पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते प्रतिभागी।