पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में दिखाया लंका दहन का प्रसंग

रामलीला में दिखाया लंका दहन का प्रसंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से विष्णु कॉलोनी में चल रही रामलीला में सोमवार रात को रावण-हनुमान संवाद में हनुमान जी द्वारा लंका दहन करना और अंगद द्वारा रावण के दरबार में पैर जमाने का मंचन किया गया। हनुमान जी की भूमिका कुलवंत भट्टी, रावण की राजेश बंसल, मेघनाथ की ओमप्रकाश, विभीषण की गुलाब सिंह और अंगद की पारस सडाना ने निभाई। इससे पहले मुख्यातिथि मूल सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती की। क्लब के प्रधान सुंदरलाल ने बताया कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों ने हमें नैतिकता और सामाजिक शिक्षा लेनी चाहिए। मुख्यातिथि मूल सिंह ने क्लब के कलाकारों द्वारा मंचन में निभाए किरदारों की सराहना की। इस अवसर पर संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, चेयरमैन राजिंद्र गर्ग, उपप्रधान गुलशन रतड़ा, सचिव महेंद्र ठाकुर, सहसचिव रामअवतार मित्तल, रमेश चंद्र सिंगला, ओमप्रकाश धीमान, पवन कुमार, कृष्ण लाल वधवा, प्रबंधक रमेश शर्मा, रमेश चुघ, मूल सिंह, हुकम चंद, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कालड़ा, सतीश वालिया, अनिरुद्ध कौशिक और श्रीनिवास मौजूद थे।