25 सितंबर को मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती
कुरुक्षेत्र| अखिलभारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में बैठक कर महाराजा अग्रसेन 5140 वीं जयंती मनाने पर विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन के प्रधान नवीन बंसल ने बताया की अग्रसेन जयंती श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं समस्त सहयोगी संस्थाओं द्वारा मनाई जाएगी इसमें 25 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन में हवन और अग्रसेन चौंक पर माल्यापर्ण का आयोजन किया जाएगा। जयंती महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम भजन संध्या एक शाम कन्हैया के नाम 27 सितंबर को अग्रसेन पबिलक स्कूल सेक्टर 13 में होगा। इसमें भजन सम्राट विनोद अग्रवाल मुंबई वाले अपने मनमोहक अंदाज में भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुगध करेंगे। बैठक में सम्मलेन के वरिष्ठ उप प्रधान विशाल गुप्ता, उप प्रधान नरेश गर्ग, महासचिव विवेक बंसल, आशु बंसल, अंकित गर्ग, अंकुश सिंगला, राजेश गर्ग, धीरज अग्रवाल, अश्विनी गर्ग, साहिल मितल, अजय गर्ग, अंकित सिंगला, जतिन बंसल मौजूद थे।