गोतस्करी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
कुरुक्षेत्र| शहरमें दिन दिन बढ़ती जा रही गोतस्करी के विरोध में मंगलवार को कई गोभक्तों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। गोभक्त राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि गोतस्करों के बुलंद होते जा रहे हौंसले के कारण रोजाना शहर से कई गाय इनका शिकार हो रही हैं। इसलिए उन्होंने सीटीएम, एसडीएम एसपी को ज्ञापन सौंपा। राजेंद्र सिंह ने कहा कि गोतस्कर खतरनाक हथियार लेकर गोभक्तों पर हमला करते हैं। जबकि निहत्थे गोभक्त अपने को कमजोर महसूस करते हैं। शाम ढलते ही गोतस्कर टैंकर लेकर लावारिस गायों को अपना शिकार बनाते हैं, यदि कोई गोभक्त उनका विरोध करता है तो वे पत्थर, गंडासियां, तलवार आदि से हमला करते हैं। वहीं जब गोभक्त गोतस्कर को पकड़ने में कामयाब हो जाते हैं और पुलिस के हवाले करते हैं तो फिर पुलिस उनपर उचित कार्रवाई नहीं करती। जिससे गोभक्तों के हौंसले पस्त हो जाते हैं। इस मौके पर रिंकू खत्री, तन्वय रावल, भगत सिंह सैनी, नवीन चौधरी, विक्की वाल्मीकि, कुलविंद्र सैनी, करण, देवेंद्र, राजेश कुमार, अमित भौरिया, मंगलेश, सिद्धांत कुमार, जय, रोबिन, अरुण सोनू उपस्थित थे।