- Hindi News
- दोबारा डीजे बजाते तो जिंदा होता राजकुमार
दोबारा डीजे बजाते तो जिंदा होता राजकुमार
5
4
3
2
1
संजीव राणा/सुखबीर सैनी| कुरुक्षेत्र
रातकेकरीब सवा 11 बजे थे। शादी का जश्न था, सो बारातियों ने दोबारा से डीजे बजाने की जिद्द पकड़ ली। बस यही जिद्द कुछ देर बाद एक जिंदगी को निगल गई। नाचने को लेकर कुछ बारातियों में ही झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दो युवक एक दूसरे पर हाथापाई पर उतर आए। एक ने बेल्ट निकाली तो दूसरे ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली। रिवाल्वर देख बेल्ट वाला युवक भागा, दूसरे ने दो बार उस पर फायर करे। लेकिन गोली एक तीसरे युवक राजकुमार के सिर में लगी। यह पूरा वाक्या हुआ केडीबी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद झगड़ने वाले युवक तो वहां से फुर्र हो गए।
शादी में खलल पड़ चुका था और राजकुमार की मौत हो चुकी थी। राजकुमार के साथी उसे अस्पताल भी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएसपी गुरमेल सिंह टीम के साथ पहुंचे। सीन आफ क्राइम टीम भी गई। पुलिस ने दयालपुर कॉलोनी करनाल वासी संदीप उर्फ कालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक राजकुमार का फाइल फोटो।
कुरुक्षेत्र|पोस्टमार्टम हाउसपर परिजनों से बातचीत करते डीएसपी सतीश गौतम।
अड़े परिजन : पहले करो
गिरफ्तारी, फिर लेंगे शव
घटनाका पता चलते ही सुबह परिजनों के अलावा भारी संख्या में रिश्तेदार भी पहुंच गए। उग्र हुए परिजन एक बार तो शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने को तैयार हो गए। जिस पर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। भाई सोहन मामा दर्शन सिंह ने कहा कि वारदात के 15 घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था। परिजन ने मांग की कि जब तक उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे शव को लेकर नहीं जाएंगे। इस पर सीटीएम गगनदीप, डीएसपी सतीश गौतम, एसएचओ रामकुमार की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही कहा कि शाम तक आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा। किसी तरह लोग माने।
दिन में चलाता था
ऑटो-रात को वेटर
राजकुमारअढ़ोण का रहने वाला था। पिता बीमार रहते हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उस पर थी। सोहन कुमार ने बताया कि घर का पूरा दामोदर उसके बड़े भाई राजकुमार पर था। राजकुमार दिन में आॅटो चलाता और रात को शादी आदि कार्यक्रमों में वेटर का काम करता था। मंगलवार की रात वह भी अपने भाई के साथ यहां आया था। उसकी ड्यूटी दूसरे स्टाल पर थी। राजकुमार टेंट के पीछे काम कर रहा था। गोली चलने की आवाज सुन मची भगदड़ के बाद एक बारगी तो उन्हें भी कुछ समझ नहीं आया। लेकिन कुछ सेकेंड में वेटरों को भागता देख उसके भाई को गोली लगने की जानकारी मिली। वह भी भागता हुए अपने भाई के पास पहुंचा। राजकुमार के दो छोटे बच्चे हैं।
पहले बहस, फिर फायर
सीसीटीवीकैमरे में कैद हुई फुटेज में वारदात से पहले दोनों ही युवक साथियों सहित डीजे पर एक साथ झूमते दिखाई दे रहे हैं। डीजे पर नाचते-नाचते हीदोनों के बीच कहासुनी हो जाती है। धक्का-मुक्की के बाद साथी बीच बचाव कराते हैं। इसके बाद फिर से सभी युवक मिलकर डीजे पर झूमने लगते हैं। नाचते-नाचते तीन बार युवकों के बीच कहासुनी हुई। बाद में फिर से वे लोग उलझे। संदीप ने दूसरे पर तीन राउंड फायर करे।
लड़की के घर हुए फेरे
तयकार्यक्रम के अनुसार फेरे पैलेस में ही होने थे। करनाल वासी सुरेंद्र की बारात मंगलवार रात को उक्त पैलेस में आई थी। वारदात के बाद दूल्हे सहित कुछ बाराती केडीबी रोड स्थित गुरदेव नगर पार्ट-2 स्थित लड़की पक्ष के घर पहुंचे। आनन-फानन में वहीं फेरे करा लड़की को विदा किया। बारात करीब पौने 11 बजे पहुंचे थी। कुछ ही देर बाद यह वारदात हो गई।
200 रुपए जुर्माना-सख्त कार्रवाई हो तो बात बने
शहरमें देर रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी है। लेकिन इसका असर नहीं दिखता। पकड़े जाने पर जुर्माना भी 200 रुपए है। ऐसे में इस पाबंदी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। कानूनविद् जेएस देशवाल मामचंद सैनी कहते हैं कि देर रात डीजे पर पाबंदी को असरदार बनाने के लिए भारी भरकम जुर्माना होना चाहिए। वहीं शादी समारोह में शौकिया फायर करने पर भी पाबंदी है। लेकिन इस पर भी कोई अमल नहीं करता।
11 बजे बंद कराया था
इसघटना से आधा घंटा पहले करीब 11 बजे पुलिस डीजे बंद करा गई थी। पुलिस की पीसीआर नंबर तीन के कर्मचारी डीजे बजता देख वहां आए थे। लेकिन पुलिस के जाते ही फिर से डीजे शुरू हुआ और यह वारदात हो गई।
पहलेसे तो नहीं टसक
डीजेपर जिन लोगों का झगड़ा हुआ, वे करनाल के हैं। माना जाता है कि उक्त दोनों में पहले से ही विवाद है। दोनों ही शादी में आए हुए थे। उधर, दूल्हा पक्ष का कहना था कि डीजे पर कुछ लोग ऐसे भी थे, जो बिना बुलाए पहुंचे हुए थे।
कुरुक्षेत्र| सीसीटीवीकैमरे में कैद हुई पूरी वारदात।