पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयके संगीत एवं नृत्य विभाग में चल रही 12 दिवसीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की और से प्रो. भारती वैशम्पायन का गायन हुआ। विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात प्रो. भारती वैशम्पायन ने राग मधुमाद सारंग, गौड सारंग, दादरा, होरी, ठुमरी और भजन आदि प्रस्तुत करे। उन्होंने इस कुशलता के साथ अपना मँच प्रदर्शन किया कि सब भाव विभेर हो उठे। उनके साथ तबले पर विभाग के वरिष्ठ तबला निदेशक श्री रवीन्द्र भट्ट ने उम्दा संगत की। हारमोनियम पर तरुण जोशी, तानपुरे पर अरविन्द भट्ट और शशिबाला ने साथ दिया। इस अवसर पर छात्र कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. अनिल वशिष्ठ, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक, डॉ. महासिंह पूनिया, वरिष्ठ संगीत गुरु पं. सुरेश गोपाल श्रीखंडे, डॉ. मधुदीप सिंह मौजूद रहे। मंच-संचालन विभाग के प्रवक्ता डॉ. अशोक शर्मा ने किया।

कुरुक्षेत्र| केयूके संगीत विभाग में प्रस्तुति देती प्रो. भारती वैशम्यान अन्य कलाकार।