- Hindi News
- सेक्टर 4 में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
सेक्टर-4 में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी
कुरुक्षेत्र| सेक्टर-4हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सरोज बहन ने भगवान शिव अवतरण के बारे में जानकारी दी और गीता ज्ञान का पाठ श्रद्धालुओं को पढ़ाया। गीता ज्ञान पाठशाला कार्यालय के प्रधान अशोक शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जरनैल कौर, उर्मिला, अंजू, करण, पृथ्वी चंद, नरेंद्र सिंह, रूपचंद, राजेश एवं महेश चंद आदि मौजूद थे।