पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनाशकारी होता है कुसंग का परिणाम : कौशिक

विनाशकारी होता है कुसंग का परिणाम : कौशिक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| श्रीमाता अंजनि सेवा ट्रस्ट की ओर से कल्याण नगर स्थित श्री हरिओम आश्रम में मंगलवार शाम को 23वां संगीतमयी सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट ने बताया कि अगला सुंदरकांड पाठ इसी आश्रम में मंगलवार 17 फरवरी को दोपहर तीन से पांच बजे तक किया जाएगा। सुंदरकांड प्रवक्ता पं. राजेंद्र कौशिक ने प्रत्येक दोहे और चौपाई का सरलार्थ श्रद्धालुओं को बताया। प्रवचनों में श्रद्धालुओं को श्री राम वनवास की कथा के माध्यम से समझाया गया कि यद्यपि कैकेयी बहुत समझदार थी, लेकिन मंथरा की बातों में आकर एक अबोध बालिका की तरह विपरीत मार्ग पर चल पड़ी। कहने का तात्पर्य यह है कि कुसंग का परिणाम बहुत विनाशकारी होता है। कुसंगी सर्वदा के लिए कलंकित हो जाता है। यद्यपि इच्छा तो भगवान ही पूरी करते हैं, फिर भी संसार में हमें महापुरुषों का ही साथ करना चाहिए।