पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घनश्याम ने की कहानी सबसे अच्छी

घनश्याम ने की कहानी सबसे अच्छी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|राजकीय कन्याउच्च विद्यालय नाथ मंदिर में विद्यार्थियों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराई गई। इनमें मुख्य तौर पर कहानी लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय प्राचार्य उमेश धवन ने बताया कि कहानी लेखन में छठी कक्षा के घनश्याम ने सबसे अच्छी कहानी लिखकर पहला स्थान पाया। जबकि शुभम ने दूसरे और सोनू ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की सीता ने बाजी मारी। जबकि रामकिशोर दूसरे और उर्मिला तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में छठी कक्षा का विराज पहले, बबीता दूसरे और अमित तीसरे स्थान पर रहा। अंत में प्राचार्य उमेश धवन प्रो. रोहिणी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुकेश, नीरज, रमन, जोरावर, भगत सिंह, सोमबीर, प्रवीन, अंग्रेज सिंह, ज्योति, कोमल, अनु, अंजलि, पूनम, गरिमा, अनुपमा, दीपिका, दिव्या, नेहा, कुसुम, मोनिका पूजा मौजूद थी।