मास्क और दस्ताने पहनकर ही करें सफाई
राष्ट्रीयसफाईकर्मचारी आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद शिवान्ना ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी मेडिकेटिड मास्क और हैंड ग्लब्स पहनकर ही सफाई करें। जो ऐसा नहीं करता, उसके खिलाफ संबंधित क्षेत्र का अधिकारी कार्रवाई करेगा। जो अधिकारी सुविधाएं मुहैया नहीं कराएगा, उसके खिलाफ भी एक्शन होगा। जब वर्दी भत्ता दिया जा रहा है तो कर्मचारी वर्दी पहनकर ही ड्यूटी करें। शिवान्ना बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की मीटिंग में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों अन्य कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। सफाई कर्मचारी सभी के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए शहर और गांवों में अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना सफाई व्यवस्था करते हैं।
इसलिए इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की तरफ प्रशासन और कर्मचारियों को स्वयं ध्यान देना होगा। अधिकारी समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं को सुनें और उनका पर समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों से कर्मचारियों को रेगुलर और आउटसोर्सिंग के जरिए लगे कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
मास्क लगाने वाले की लगेगी गैर हाजिरी
शिवान्नाने कहा कि जो कर्मचारी मास्क पहनकर डयूटी नहीं करेगा, उसकी गैर हाजिरी लगाई जाए। गटर में अंदर घुसकर सफाई कराना एक जुर्म है। दोषी को पांच साल की कैद और एक से पांच लाख रुपए तक जुर्माना की सजा है। शिवान्ना ने कहा कि नगर परिषद थानेसर के अधिकारी 15 दिनों के अंदर ठेक पर लगे सफाई कर्मचारियों को साधन मुहैया करवाएं।
बैंककरें कर्मचारियों की मदद
कर्मचारीयूनियन की शिकायत के आधार पर चेयरमैन ने कहा कि सभी बैंक नियमानुसार सफाई कर्मचारियों को ऋण मुहैया कराएंगे। जो भी बैंक प्रबंधक नियमों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। चेयरमैन ने कर्मचारी यूनियन की मांग के आधार पर नगर परिषद के अधिकारियों को दरोगा के रिक्त पड़े पांच पदों पर वरीयता के आधार पर सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करने के आदेश दिए हैं।