- Hindi News
- बुधवार को भी मांगों को लेकर डटे रहे निट कर्मचारी
बुधवार को भी मांगों को लेकर डटे रहे निट कर्मचारी
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान में मांगों को लेकर कर्मचारियों बुधवार को भी डटे रहे। कर्मचारियों ने निट डायरेक्टर के ऑफिस के सामने एकत्रित होकर निट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांग की, कि निदेशक अपने पद से इस्तीफा दें।
कर्मचारी संघ के सचिव कुलविंद्र सिंह ने कहा प्रशासन कर्मचारियों का शोषण करने पर उतारू है। कर्मचारी कई दिन से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद निदेशक कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं। निट कर्मचारी संघ के प्रधान विजय कुमार ने कहा अगर प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। तो कर्मचारी भूख हड़ताल, निदेशक के घर का घेराव या आमरण-अनशन का फैसला ले सकते हैैं। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह निट निदेशक की होगी। इस मौके पर जसविंद्र सिंह, हरभजन सिंह, महेंद्र सिंह, श्याम लाल महेंद्र रावत आदि कर्मचारी मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र|निट मेंमांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।