- Hindi News
- वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समा
वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समा
महावीरजैनपब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव वीके जैन ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र गणेश वंदना के साथ हुआ।
इसके बाद विद्यार्थियों ने भंगड़े अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। छात्र अक्षय ने मुंडा हो गया जवान, दंदा बापू जी नू ज्ञान गीत गाकर वर्तमान पीढ़ी के युवाओं पर कटाक्ष किया। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थी कठिन परिश्रम लगे से पढ़ाई कर देश सेवा में अपना योगदान दें। प्राचार्या सुखविंद्र कौर ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य सतीश जैन, अभिभावकों विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
कुरुक्षेत्र| महावीरजैन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।