- Hindi News
- डाकखाने में लंबी अवधि के निवेशकों को होगा मुनाफा
डाकखाने में लंबी अवधि के निवेशकों को होगा मुनाफा
कुरुक्षेत्र | जिलाअल्प बचत अधिकारी एलडी भाटिया ने कहा कि पांच वर्षीय खातों में अधिक पैसा निवेशकों का लगवाएं। डाकघर की जमा योजना में जितना ज्यादा समय के लिए राशि जमा होगी, वहां पर जमाकर्ता के साथ-साथ सरकार को भी फायदा होगा। वे बुधवार को पंचायत भवन में स्माल सेविंग एजेंटों और निवेशकों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने पांच वर्षीय खातों में जमा कराने बारे ज्यादा बल दिया। इसके बाद एसएससीएस स्कीम, वरिष्ठ नागरिक योजना तथा भविष्य निधि खातों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अल्प बचत अभिकर्ता संगठन के प्रधान ज्ञानइंद्र, उप-निदेशक रागिनी, सहायक निदेशक योगेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पुष्पा देवी गुप्ता, सुषमा रानी, गौतम, रोशन लाल गुप्ता, जवाहर लाल, वेद प्रकाश, दुर्गा प्रसाद, नीरू अग्रवाल, सुनीता वालिया, सुनीता, सुमन, सुनीता धीमान उपस्थित थे।