पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ फेस्ट 2015 का हुआ आगाज, पहले दिन पेंटिंग में दिखा हुनर

लॉ फेस्ट 2015 का हुआ आगाज, पहले दिन पेंटिंग में दिखा हुनर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय लॉ फेस्ट 2015 बुधवार को शुरू हुआ। संस्थान निदेशक प्रो. आरके गुप्ता ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जय किशन भारद्वाज ने बताया कि तीन दिवसीय इस फेस्ट में संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। बुधवार को पहले दिन पेंटिंग, रंगोली फूल सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रंगोली प्रतियोगिता में संस्थान की चौथे सेमेस्टर की निकिता विशाल पहले स्थान पर रहे। जबकि छठे सेमेस्टर की मधुलिका पूजा ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आठवें समेस्टर की शैरी ने बाजी मारी। फूल सज्जा प्रतियोगिता में छठे सेमेस्टर की पूजा मधुलिका पहले, चौथे सेमेस्टर की अमूल विशाल संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. आरएस पठानिया, प्रो. तरविंद्र कौर ने निभाई। संस्थान के निदेशक डॉ. गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। लिहाजा सभी करना होता है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के भीतर रचनात्मकता बढ़ती है।

विधि संस्थान में लॉ फेस्ट २०१५ का शुंभारम करते निदेशक आरके गुप्ता