- Hindi News
- विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करें शिक्षक : वीसी
विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करें शिक्षक : वीसी
कुरुक्षेत्र| कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय के वीसी डॉ डीडीएस संधू ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत हाजिरी को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय के आरके सदन में विभागाध्यक्षों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए हैं कि विभागों में विद्यार्थियों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत उपस्थित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो विद्यार्थी कक्षाओं में रेगुलर नहीं हैं, उन्हें इस बारे में सूचित किया जाए, ताकि क्लास रूम में शिक्षण की गुणवता बढ़ सके। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विश्वविद्यालय में शोध शिक्षण को बढ़ावा देना है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले कुछ समय में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने सुरक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागों में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करें।