पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तबादलों के विरोध में हुडा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

तबादलों के विरोध में हुडा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| हुडाकर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के किए गए तबादले पर रोष जताया। विरोधस्वरूप बुधवार को हुडा कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और हुडा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांगों का ज्ञापन हुडा अधिकारी को सौंपा। हुडा वर्कर्स यूनियन के सर्कल प्रधान सुखबीर सिंह ने कहा प्रदेश सरकार पूरी तरह कर्मचारी विरोधी साबित हो रही है। कहा कि सरकार ने हुडा में इतने बड़े स्तर पर तबादले कर गलत निर्णय लिया है। इस फैसले के कारण कर्मचारी डिस्टर्ब हुए हैं। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। कहा कि सरकार कर्मचारियों को काम के बदले बोनस देने की बजाए तबादले का तोहफा दे रही है। जिला प्रधान सुरेश चंदाना ने कहा कि हुडा में काम करने वाले कर्मचारियों को टेक्निकल स्केल दिया जाना चाहिए।

साथ ही रिटायरमेंट के बाद सभी लाभ तुरंत दिए जाने चाहिए। वर्तमान में रिटायरमेंट के कई साल बीतने के बावजूद सुविधाओं के लिए कर्मचारी कार्यालय के ही चक्कर लगाते रहते हैं।