चेयरमैन साहब दूसरी किश्त के पैसे दिलवाओ
>प्रवीण चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
जिलापरिषदचेयरमैन प्रवीण चौधरी ने मंगलवार को गांव दबखेड़ी में लोगों की समस्याएं सुनी। इसके अलावा उन्होंने जिला परिषद द्वारा दी ग्रांट से बने शेड का उद्घाटन भी किया। ग्रामीण ईश्वर चंद ने कहा कि प्रियदर्शनी योजना के तहत उसे दूसरी किश्त अभी तक नहीं मिल पाई है, जिसके कारण उसका मकान अधर में लटका हुआ है। इसपर चेयरमैन ने तुरंत डीआरडीए विभाग के कर्मचारियों को तुरंत राशि जारी करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि कागज पूरे होने के बाद किसी भी व्यक्ति की पेमेंट एक मिनट भी ना रोकी जाए। ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना ना करना पड़े। स्कूल शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में पेयजल की समस्या है। जिसपर चेयरमैन ने सबमर्सीबल पंप जल्द लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक रहें।
उन्होंने युवाओं कहा कि वे खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़े, जिला परिषद हर संभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर विजय, कर्मा, नानकू राम, बलजीत, नरेश, फग्गूराम और संता सिंह मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र| गांवदबखेडी़ में ग्रामीणो की समस्याए सुनते जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण चौधरी।