- Hindi News
- केयू में चित्र प्रदर्शनी में उकेरे मन के भाव
केयू में चित्र प्रदर्शनी में उकेरे मन के भाव
कुरुक्षेत्र| केयूके ललित कला विभाग में मंगलवार को चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जिसमें अरविंद शर्मा, सुदीप वर्मा, मोनिका शर्मा, शशी शर्मा, कुणाल सोनी, नीरज जांगड़ा, विजेंद्र सिंह, रूपेश भाटिया और रमित ने कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर मुख्यातिथि डीन प्रो. अरुणा शर्मा थी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों द्वारा बनाई कलाकृतियों का अवलोकन किया। छात्रा शशी ने छापा चित्रण शैली में आदमी के पशु से मशीनीकरण होने की प्रक्रिया को दिखाया। वहीं कुणाल ने जानवरों के मनोभावों को रेखांकित किया। मोनिका शर्मा ने कागज से बनी विभिन्न आकृतियों की मदद से अपने मन के भावों को व्यक्त किया। रूपेश ने दैनिक जीवन के कामों को अपनी कलाकृति के माध्यम से दिखाया। विभाग के अध्यक्ष प्रो. रामविरंजन ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से विद्यार्थियों की व्यवसायिक समझ बढ़ती है।