- Hindi News
- सामाजिक सरोकार निभा रही है एसजीपीसी : विर्क
सामाजिक सरोकार निभा रही है एसजीपीसी : विर्क
भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र,
शिरोमणिगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि एसजीपीसी की स्थापना धार्मिक गतिविधियों और गुरुद्वारा साहिबान के रख-रखाव के लिए की गई थी। लेकिन कमेटी सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की सहायता करना और कैंसर पीड़ितों को आर्थिक मदद देना है। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ के दौरान पीड़ितों की सहायता के लिए कमेटी ने राशन के अलावा अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई थी और समय-समय पर शिरोमणि कमेटी की टीम ने वहां का दौरा भी किया था। वे मंगलवार को कैंसर पीड़ितों को आर्थिक सहायता को चेक वितरित करते हुए बोल रहे थे। मौके पर सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी मंगप्रीत सिंह, परमजीत सिंह दुनियामाजरा, गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल के अध्यक्ष बलकार सिंह, प्रताप सिंह तरावड़ी, बरास के सरपंच कपूर सिंह, पलविंदर सिंह, सुरेंदरपाल सिंह रामगढिया मौजूद रहे।