पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू के संगीत एवं नृत्य विभाग में विद्यार्थियों को सिखाए राग

केयू के संगीत एवं नृत्य विभाग में विद्यार्थियों को सिखाए राग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केयूके संगीत एवं नृत्य विभाग के सभागार में 31 जनवरी को शुरू हुई 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के 10वें दिन प्रो. भारती वैश ने सिखाए गए रागों के बारे में बताया। तबले पर संगीत विभाग के तबला प्रवक्ता डॉ. विवेक जैन ने संगत दी। इससे पहले मियां की तोड़ी, गुर्जरी तोड़ी, ललित, बिलासखानी तोड़ी, दरबारी कान्हड़ा, शहाना कान्हड़ा, अहीर भैरव, भैरव, मियां की मल्हार और मेघ मल्हार रागों की जानकारी दी। विभाग की अध्यक्षा प्रो. शुचिस्मिता शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लाभकारी रही। मंच संचालन विभाग के प्रवक्ता डॉ. ललित कौशल ने किया। विभाग के सभागार में 11 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रो. भारती वैश गायन की प्रस्तुति देंगी।