पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलम छोड़ हड़ताल की चेतावनी

कलम छोड़ हड़ताल की चेतावनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| राष्ट्रीयप्रौद्योगिकी संस्थान निट के कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को प्रशासनिक ब्लॉक के सामने प्रदर्शन करने के साथ ही प्रशासन को कलम छोड़ हड़ताल करने की चेतावनी दी। संघ के प्रधान विजय कुमार और महासचिव कुलविंद्र सिंह ने कहा कि निट निदेशक कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें कड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कुलविंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद निट निदेशक का उनकी मांगों को लेकर रवैया ठीक नहीं है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सम्मान मिले और कैंपस में खुली कैंटीन पर जायज रेट पर सामान मिले, ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके। इसके बावजूद उनकी मांगों को निट प्रशासन पूरा नहीं कर रहा है।