- Hindi News
- फिल्म लगी तो प्रदर्शन का जिम्मेदार होगा प्रशासन
फिल्म लगी तो प्रदर्शन का जिम्मेदार होगा प्रशासन
>पुलिस किलेबंदी करने तो विभिन्न संगठन रणनीति बनाने में जुटे
>बीएसएफ की एक कंपनी पांच पुलिस कंपनी संभालेंगी मोर्चा
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
दीमैसेंजर शुक्रवारको रिलीज होने जा रही है। कुरुक्षेत्र में भी गिल्टिज सिनेमा में फिल्म लगेगी। यूं तो पुलिस प्रशासन को भी अहसास है कि फिल्म लगने के बाद तनाव हो सकता है। लेकिन लगने से पहले ही विभिन्न संगठन इसके विरोध में उतर आए। इनेलो इनसो ने सिनेमा मालिक को फिल्म दिखाने को कहा। जिसे लेकर शाम को तनाव की स्थिति बन गई।
आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उधर एचएसजीपीसी ने डेराकार सेवा में मीटिंग बुलाकर अपनी रणनीति तय की। वहीं पुलिस प्रशासन भी कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मॉल की किलेबंदी करने में जुटा। शहर में भी सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कड़े किए। सिनेमा के 200 मीटर दायरे में पहले ही धारा 144 लगा दी। शहर में कोई बिना अनुमति जुलूस या प्रदर्शन नहीं कर पाएगा।
एचएसजीपीसीभी करेगी प्रदर्शन : वहींगुरुवार को डेराकार सेवा में एचएसजीपीसी की मीटिंग हरमनप्रीत सिंह अपार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बंद कमरे में एचएसजीपीसी ने शुक्रवार को प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई। एचएसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा का कहना है कि जहां जहां फिल्म लगेगी, वहीं हम प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।
हाईकोर्ट का स्टे से इनकार
एचएसजीपीसीने गुरुवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर पाबंदी और रिलीज पर स्टे की मांग की। हालांकि हाईकोर्ट ने फिल्म पर स्टे लगाने से मना कर दिया। लेकिन याचिका पर सुनवाई के लिए तीन मार्च की तारीख निश्चित कर दी। एचएसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा के मुताबिक हमनें स्टे के लिए याचिका दायर की थी। जिस तरह पंजाब में इस पर पाबंदी है, हरियाणा में भी बैन होनी चाहिए। इससे माहौल खराब होगा। झिंडा के मुताबिक हाईकोर्ट ने पहले दायर याचिका पर स्टे नहीं दिया था। लिहाजा उन्हें भी स्टे नहीं मिला। लेकिन उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तीन मार्च की तारीख लगाई है।
पुलिस के साथ बीएसएफ संभालेगी मोर्चा
पुलिसप्रशासन ने भी फिल्म रिलीज के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कमर कस ली। बाहर से पैरामिलिट्री फोर्स मंगवाई है। गुरुवार को ही कैसल माल के आसपास सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी। एसपी सिमरदीप सिंह ने दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त देखे। एसपी सिंह के मुताबिक बीएसएफ की एक कंपनी सिनेमा के आसपास तैनात होगी। जबकि पुलिस की पांच कंपनियां शहरभर में सुरक्षा संभालेंगी।
इनेलोने बुलाए जिलेभर के वर्कर
इनेलोऔर इनसो भी खुलकर विरोध में गई। गुरुवार को इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप मुल्तानी, हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश हथीरा एवं इनसो के राष्ट्रीय महासचिव जसविंद्र सिंह खैरा आदि पदाधिकारी गिल्टिज सिनेमा प्रबंधन से मिला। कहा कि वे फिल्म दिखाएं। वहीं पुलिस प्रशासन से भी इस पर रोक लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि फिल्म लगी तो शहर में प्रदर्शन का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। बताया जाता है कि इनेलो ने पूरे जिले से कार्यकर्ताओं को सुबह 11 बजे जाट धर्मशाला में भी बुलाया है।
रिलीजहोगी, हम दिखाएंगे
गिल्टिजसिनेमा के मैनेजर सतेंद्र कुमार का कहना है कि फिल्म पर सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। सेंसर बोर्ड ने उसे पारित किया है। लिहाजा गिल्टिज में फिल्म लगेगी। 13 फरवरी से रोजाना चार शो दिखाए जाएंगे। कानून व्यवस्था देखना सरकार प्रशासन का काम है।
कुरुक्षेत्र| फिल्मलगाने की मांग को लेकर कैसल मॉल प्रबंधन से बातचीत कर बाहर आते इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी इनसो नेता जसविंद्र खैरा।
>दोनों में सीट-160 183
>टाइमिंग-160 सीट ऑडी के 9:30 12:45
>183 सीट ऑडी के 10:30 1:45
>एडवांस बुकिंग-हाउसफुल से शुरुआत
>शहर के कैसल माल स्थित गिल्टिज में होगी रिलीज
>गिल्टिज सिनेमा में ऑडिटोरियम-2