पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी गीतों पर झूम उठे दर्शक

पंजाबी गीतों पर झूम उठे दर्शक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान निट में गुरुवार को चार दिनों तक चलने वाले कांफ्लूएंस फेस्ट का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्यातिथि डीसी सीजी रजनीकांतन ने कहा कि छात्र अपने जीवन में कड़ी मेहनत करें। छात्रों को ही आगे चलकर देश को आगे ले जाना है। इसलिए जरूरी है कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें। शुभारंभ अवसर पर मशहूर गायिका सोनिया शर्मा ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी। सोनिया ने अपने पसंदीदा गीत लंबी जुदाई से शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दी। जिसपर सभी दर्शक झूम उठे। डीसी ने कहा कि वे छात्र जीवन को समझते हैं और जो छात्र इस समय समाज के बारे में सोचते हैं वैसा नहीं है। समाज में जाने के बाद ऐसे छात्रों को दिक्कतें होती हैं। इसलिए जो शिक्षक बता रहे हैं उसे समझें और जीवन में शिक्षा के साथ ही सामाजिक ज्ञान को भी अर्जित करें। सभी क्लबों के अध्यक्ष प्रो. एसएन सचदेवा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद श्रेया वर्षा ने भगवान गणेश पर आधारित भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी। वहीं अनुप्रिया ने पुराने नए संगीत के मिश्रित स्वरूप को दर्शकों के सामने रखा। शुभांशु और मधुसरा ने बांसुरी वादन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कुरुक्षेत्र| निटमें आयोजित कंफ्लुएंस कार्यक्रम में प्रस्तुति देती प्रतिभागी।