पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शन कर रहे एसएफआई सचिव को सिर में लगी चोट

प्रदर्शन कर रहे एसएफआई सचिव को सिर में लगी चोट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चलाए डंडें

>छात्रों ने वीसी कार्यालय के गेट का ताला तोड़ा

कुरुक्षेत्र|छात्र संगठनस्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर छात्रों की मांगों को लेकर की हड़ताल में भड़के छात्रों ने केयू वीसी कार्यालय के गेट का ताला ही तोड़ दिया। केयू में एसएफआई राज्याध्यक्ष शाहनवाज के नेतृत्व में विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार करके वीसी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक जब किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने छात्रों की हड़ताल को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा भड़क गया और वे गेट का ताला तोड़कर ही अंदर जाने का प्रयास करने लगे। अंदर घुस रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। जिसके चलते एसएफआई के सचिव रोबिन के सिर पर डंडा लगा। गनीमत रही कि छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस की सख्ती बल प्रयोग को देखकर छात्र भड़क गए और पुलिस से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गए। छात्रों के तेवरों को देखकर पुलिस मौके से खिसकनी शुरू हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना केयूके प्रभारी निर्मल सिंह एवं थर्ड गेट चौकी इंचार्ज जयनारायण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद थर्ड गेट चौकी प्रभारी जयनारायण ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब दो घंटे छात्रों ने वीसी कार्यालय पर जमकर बवाल काटा। जिसपर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अनिल वशिष्ठ ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में मनीता, हीना, कृष्ण, जयपाल, सोमवीर, गुरुदीप, भाल सिंह, कार्तिक, हेमराज, सुनील, गीता, ललिता, चमन और अमनदीप मौजूद थे। पढ़ेंपेज 3 भी

मांगों पर 18 को होगी चर्चा

केयूरजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने कहा कि एसएफआई के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कुछ मुद्दे यूनिवर्सिटी के स्तर के भी हैं। इन मुद्दों पर 18 फरवरी को सभी विभागों के अध्यक्ष की बैठक बुलाई जाएगी। ताकि मांगों को पूरा किया जा सके। इस बारे में विद्यार्थियों को भी जानकारी दे दी गई है। छात्रों पर बल प्रयोग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पुलिस को बल प्रयोग करने से मना किया। ताकि किसी भी विद्यार्थियों के साथ अप्रिय घटना ना हो।

कुरुक्षेत्र| वीसीकार्यालय के अंदर रोष जताते विद्यार्थी।