केयू में पांच अफसरों का हुआ तबादला
कुरुक्षेत्र|यूनिवर्सिटी केरजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने अकाउंट ब्रांच के डिप्टी रजिस्ट्रार डीएम ग्रोवर को परीक्षा शाखा तीन में, रजिस्ट्रेशन ब्रांच के असिस्टेंट रजिस्ट्रार धर्मबीर सिंह को रिवेल्युएशन ब्रांच में, कॉलेज ब्रांच की कमलेश को पंजीकरण शाखा, नॉन टीचिंग स्थापना शाखा के श्रीनिवास प्रशासनिक अधिकारी को कॉलेज ब्रांच और परीक्षा शाखा की प्रशासनिक अधिकारी कुसुम गुप्ता को लेखा शाखा में स्थानांतरित किया गया है।