पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट को मिले पंजाब की तर्ज पर वेतन : नरेश

फार्मासिस्ट को मिले पंजाब की तर्ज पर वेतन : नरेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणास्टेटफार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सरकार से पंजाब के समान वेतन देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, खाली पड़े पदों को भरने बारे पीएचसी सीएचसी पर एक-एक पद और सृजित करने, स्वास्थ्य विभाग ईएसआई विभाग को एक करने बारे, फार्मासिस्ट की प्रमोशन करने, कांट्रेक्ट पर भर्ती फार्मासिस्ट को सम्मानजनक वेतन देने और अधिक कार्यभार को कम करने की मांग की गई। बैठक में महासचिव बलबीर, जगदीश, राजेश सिंगला, अनिल परमार, हरिनिवास, विरेंद्र सहारन, शम्मी, कुलबीर, राजकुमार दहिया, बलजीत सिंह, अशोक कुमार और पहल पंवार मौजूद थे।