- Hindi News
- चोरी की बिजली से रोशन हो रही थी मजार, बिजली निगम ने काटा कनेक्शन
चोरी की बिजली से रोशन हो रही थी मजार, बिजली निगम ने काटा कनेक्शन
चोरी की बिजली से रोशन हो रही थी मजार, बिजली निगम ने काटा कनेक्शन
कुरुक्षेत्र|सेक्टर-17मार्केटमें मॉल के साथ पीर की मजार में बिजली सप्लाई सीधे खंबे से हो रही थी। पिछले करीब एक दशक से बने इस मजार पर बिजली निगम का ध्यान गुरुवार को गया। यहां चेकिंग कर अवैध कनेक्शन की तारें जब्त की। मौके पर बिजली अधिकारियों ने पीर पर लगी तार को हटाया और चलते बने।
देर शाम तक अधिकारियों ने किसी व्यक्ति के खिलाफ तो जुर्माना किया और ही मामला दर्ज किया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से मार्केट में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार वहां एकत्रित हो गए। कुछ दुकानदारों ने चोरी की बिजली से चल रहे इस धार्मिक स्थल को लेकर बिजली निगम पर कई सवाल भी उठाए। आखिर इतने समय से निगम कर्मचारी अधिकारी क्या कर रहे थे। क्या उन्हें जरा सी भी भनक नहीं लगी।