पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्थि विसर्जन दिवस पर ब्रह्मसरोवर पर चरखा कात कर किया बापू को याद

अस्थि विसर्जन दिवस पर ब्रह्मसरोवर पर चरखा कात कर किया बापू को याद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीस्मारकनिधि की तरफ से गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि विसर्जन दिवस ब्रह्मसरोवर पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा पंजाब हिमाचल से भी लोग पहुंचे। सभा की अध्यक्षता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के वीसी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद ने डॉ. रामप्रकाश की। मंच संचालन विद्या भारती शिक्षा समिति की अध्यक्षा निर्मल दत्त ने किया।

सदस्यों ने चरखा कात कर बापू को श्रद्धांजलि दी। स्मारक निधि के अध्यक्ष महेष दत्त शर्मा ने कहा कि गांधी ने इसी धरा पर अवतरित गीता को अपने जीवन में इस प्रकार से उतारा की वे कर्मवीर गांधी कहलाए। गांधी जी ने जिन सिद्घांतों के लिए अपना बलिदान दिया था। उनके आधार पर ही संविधान में हमारे बुनियादी कर्तव्य और अधिकार निर्धारित किए गए। 12 फरवरी को गांधी जी की अस्थियां यहां ब्रह्मसरोवर में भी प्रवाहित की गई थी।

इस अवसर पर प्रदेश की खादी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा चरखा कताई की गई। सूत्र यज्ञ द्वारा पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी। मौके पर राजकुमार, सरपंच, रमेश साकरा, सरपंच, सुभाष शर्मा, ओमी लाल, खादी संस्थाओं से आनन्द शरण मदन छौक्कर, बाली राम, डाॅ. विकास सक्सेना, सुरेश राणा आदि कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र| ब्रह्मसरोवरपर गांधी आस्थी विसर्जन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चरखा चलाकर सूत कातते लोग।