- Hindi News
- रजिस्ट्रार से मिलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा
रजिस्ट्रार से मिलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा
कुरुक्षेत्र|एसएफआई केबैनर तले मांगों को लेकर विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार करके वीसी कार्यालय के सामने एकजुट हुए। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण से वीसी से मिलवाने की बात कही। इसपर रजिस्ट्रार ने वीसी से मिलवाने में असमर्थता जताई, जिसके बाद छात्रों के रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर आते ही केयू सुरक्षा कर्मियों ने वीसी कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। इसको देखकर छात्र भड़क गए और छात्रों ने गेट का ताला तोडक़र कार्यालय परिसर में बवाल काटा।
येहैं एसएफआई की मांगें : एसएफआईके जिला सचिव प्रवीण ने बताया कि प्रशासन द्वारा आरटीआई की फीस 50 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दी गई है, जो पूरी तरह गलत है। एससी/बीसी आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी समय पर नहीं दी जा रही है।
इसके अलावा केयू में जिम का निर्माण करवाने, मार्किट कैंटीन के मूल्यों की निर्धारित लिस्ट लगाने, बीटेक के विद्यार्थियों को रिअपीयर आने पर सातवें आठवें सेमेस्टर में स्पेशल चांस देने, शिक्षकों गैर शिक्षकों की स्थाई भर्ती करने, परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी को दूर करने, रिवेल्युएशन का परिणाम रि-अपीयर से पहले घोषित करने, रिअपीयर माइग्रेशन फीस कम करने, थर्ड गेट मार्केट पर पूछताछ खिड़की खोलने, एमए डिफेंस का अलग से विभाग बनाने, ब्रह्मसरोवर गेट खोलने, केयू ऑडिटोरियम में फिल्म दिखाने, मैस सर्वेंट चार्ज खत्म करने, मैस में खाने की गुणवत्ता सुधारने, लड़के लड़कियों के हॉस्टलों में कंप्यूटर लैब शुरू करवाने और यूआईईटी में प्लेसमेंट सेल दुरुस्त करवाने की मांग प्रमुख हैं।