- Hindi News
- धर्मनगरी में पहली बार रूद्राक्ष महाभिषेक यज्ञ कल से
धर्मनगरी में पहली बार रूद्राक्ष महाभिषेक यज्ञ कल से
कुरुक्षेत्र|धर्म जागरणसमन्वय विभाग हरियाणा की ओर से धर्मनगरी में पहली बार रूद्राक्ष महाभिषेक यज्ञ 14 से 18 फरवरी तक चलेगा। इस यज्ञ में हरियाणा सहित कई राज्यों के श्रद्धालु भाग लेंगे। विभाग के प्रांतीय सह संयोजक अशोक शर्मा, रूद्राक्ष महाभिषेक यज्ञ समिति के यज्ञाचार्य पंडित जयपाल शास्त्री, आयोजन समिति प्रमुख कुलदीप शर्मा गोल्डी, स्वागत समिति अध्यक्ष राकेश मेहता, महिला प्रमुख कृष्णा नागपाल और युवा समिति अध्यक्ष राजकुमार सैनी द्वारा अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा से होगा। जो सुबह नौ बजे ब्रह्मसरोवर से आरंभ होगी। 17-18 फरवरी को रूद्राक्ष महाभिषेक यज्ञ का शुभारंभ होगा और 18 फरवरी को सुबह 10 बजे धर्मसभा होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। इसके अलावा गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, महंत गंगापुरी महाराज, महंत प्रभातपुरी महाराज और जयराम विद्यापीठ के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी रूद्राक्ष की महिमा बताएंगे। कार्यक्रम में धर्मजागरण समन्वय विभाग के अखिल भारतीय विधि निधि प्रमुख मा. रामप्रसाद, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी आदि यजमान रहेंगे।
कुरुक्षेत्र| पंचकुंडीयमहारुद्र यज्ञ में पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक करते यजमान।