पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांकेतिक धरने के बाद जीएम को सौंपा ज्ञापन, आज होगी बातचीत

सांकेतिक धरने के बाद जीएम को सौंपा ज्ञापन, आज होगी बातचीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|अपनी मांगोंको लेकर सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को जीएम को ज्ञापन सौंपा और उनकी मांगों को लागू करने को कहा। इसके चलते दो घंटे तक कुछ रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना भी दिया। यूनियन के डिपो प्रधान बलवंत सिंह नगला ने कहा कि जीएम लंबे समय से कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है। इसलिए कर्मचारियों ने मजबूरन आंदोलन का यह तरीका अपनाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए 13 फरवरी को बुलाया है। इसमें यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया में शामिल होंगे। उनके नेतृत्व में जीएम से बातचीत की जाएगी।

कर्मियों का हो रहा शोषण

नगलाने कहा कि डिपो में लंबे समय से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। तो डिपो में पर्याप्त बसें हैं और ना ही चालक। इसके अलावा कर्मचारियों पर वर्क लोड बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने में भी भेदभाव किया जाता है। यूनियन के सचिव बलवंत देशवाल ने बताया कि अगर इसके बाद भी जीएम ने कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारी 19-20 फरवरी को जीएम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष मूलचंद तिगरी, संजीव कुमार, रणबीर सिंह, बलवंत सिंह मौजूद थे।