वर्मा को मिला हरियाणा गौरव अवार्ड
कुरुक्षेत्र|सीन आफक्राइम विशेषज्ञ एएसआई अशोक कुमार वर्मा को हरियाणा गौरव शाइन आफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें कालीदास रंगशाला करनाल में दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर जिला करनाल में पूरे भारत वर्ष से आई कई महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा आयोजित किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोडा सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने यह अवार्ड दिया। इससे पहले भी उन्हें राष्ट्र स्तर पर 9, राज्य स्तर पर 26, जिला स्तर पर 16 बार सम्मानित किया जा चुका है। वहीं विभिन्न सामजिक संस्थाओं द्वारा 41 से ज्यादा बार सम्मानित किया है। एसपी सिमरदीप सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश गौतम, गुरमेल सिंह ने अशोक वर्मा को बधाई दी।
कुरुक्षेत्र|अशोक वर्माको सम्मानित करते प्रतिमा रक्षा सम्मान समीति के सदस्य।