पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुओं ने किए शिरडी साईं के दर्शन

श्रद्धालुओं ने किए शिरडी साईं के दर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|श्री शिरडीसाईं सेवा संघ द्वारा कालेश्वर तीर्थ में बने शिरडी साईं मंदिर में गुरुवार को भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। मंदिर में साई भक्त यश अरोड़ा ने श्री साईं सत चरित्र का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि वर्ष 1910 में शिरडी में हैजे का प्रकोप फैल गया। तब बाबा ने इस प्रकोप दूर करने के लिए खुद चक्की में आटा पीस कर गांव के बाहर फिकवा कर रोका।

उन्होंने बताया कि बाबा की इस लीला से हैजा दूर हुआ। शाब्दिक अर्थों में समझाते हुए बताया गया कि चक्की के केंद्र में जो ज्ञान रूपी दंड है, उसी को दृढ़ता से पकड़ लो। उससे दूर मत जाओ, केवल केंद्र की ओर ही अग्रसर होते जाओ, यह निश्चित है कि तुम इस भवसागर रूपी चक्की से अवश्य ही बच जाओगे। मंदिर के पुजारी शुभम गौतम ने सार्इं पूजा कराई। साईं भक्तों ने गुरू स्थान की परिक्रमा कर धूनि माई पर अगरबत्तियां लगाई और धूप आरती में भाग लिया। इससे पूर्व साईं पालकी निकाली गई। जोकि कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इसके बाद भजन गाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और साईं पाठ किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा, उपाध्यक्ष परविंद्र मनचंदा, सचिव श्यामसुंदर सेठी, कैशियर राजेश्वर, मैनेजर किशोर श्रीवास्तव, आरुप दास, अजय गुप्ता, विजय गर्ग, कोमल डुडेजा, स्वाति बंसल, रमन बंसल और चीनी भाई ने भाग लिया।