बेटी बचाओ अभियान कल बारना में
सूचनाएवंप्रसारण मंत्रालय की तरफ से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर 14 फरवरी को गांव बारना में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जानकारियां भी दी जाएंगी।
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय नारनौल के अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी भी शिरकत करेंगे।