पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें नहीं मानी तो सोमवार को विभागों में जड़ेंगे ताला

मांगें नहीं मानी तो सोमवार को विभागों में जड़ेंगे ताला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान निट कर्मचारी संघ के प्रधान विजय कुमार महासचिव कुलविंद्र सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो सोमवार से सभी विभागों पर कर्मचारी ताला जड़ेंगे। सदस्यों ने गुरुवार को प्रशासनिक ब्लॉक के सामने प्रदर्शन किया।

विजय कुमार और कुलविंद्र सिंह ने कहा कि निट निदेशक कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें कड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कुलविंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद निट निदेशक का उनकी मांगों को लेकर रवैया ठीक नहीं है। यह दिखाता है कि वे चाहते हैं कि कर्मचारी बड़ा आंदोलन करें। इसके लिए कर्मचारी पूरी तरह से तैयार है। वहीं कुंटिया के प्रधान सुनील कक्कड़, महासचिव रामलाल और संयुक्त सचिव रविंद्र तोमर ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वे आंदोलन को जारी रखेंगे।

कुरुक्षेत्र- निट में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी