पात्र लोगों को समय पर दें राशन : डीसी
गांवरामसरनमाजरा में गुरुवार शाम को खुला दरबार लगाया गया, जिसमें डीसी सीजी रजनीकांतन ने राशन लेने वाले अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को पूरे जिले का सर्वे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को समय पर सरकार के नियमानुसार राशन वितरण का काम करें। उन्होंने गांव के बजुर्ग, विकलांग पेंशन धारकों को बैंक अधिकारियों से मिलकर ग्राम सचिव पेंशन वितरण का काम घर-घर जाकर करवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी योग्य पेंशन धारकों को 15 फरवरी से पहले बैंक खाता खुलवाना होगा। डीसी ने खुले दरबार में पीने के पानी, पानी निकासी अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव के सरपंच सोहन लाल सैनी ने सभी अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में मंच का संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर एसपी सिमरदीप सिंह, एडीसी प्रभजोत सिंह, एसडीएम हवा सिंह मौजूद थे।
खिलाड़ियोंको किया सम्मानित : डीसीने गांव के क्रिकेट खिलाड़ियों को अशोक कुमार मेमोरियल प्रतियोगिता जीतने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने रेडक्रॉस गतिविधियों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कुरुक्षेत्र को धूम्रपान मुक्त करने और भूषण पाल ने स्वच्छता अभियान और घर में शौचालय बनाने डीआरडीए विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
बाबैन गांव रामशरण माजरा में खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी।