- Hindi News
- गांधी ने जनता को जोड़ा राष्ट्रीय आंदोलन से : प्रो. अमरजीत सिंह
गांधी ने जनता को जोड़ा राष्ट्रीय आंदोलन से : प्रो. अमरजीत सिंह
कुरुक्षेत्र | केयूके यूनिवर्सिटी कॉलेज इतिहास संघ की ओर से गुरुवार को गांधी, भारत छोड़ो आंदोलन एवं भारतीय राष्ट्रवाद विषय पर व्याख्यान आयोजित किया किया गया, जिसमें इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमरजीत सिंह मुख्य वक्ता थे। उन्होंने आजादी के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गांधी जी ने सत्याग्रह, अहिंसा एवं असहयोग से जनता को राष्ट्रीय आंदोलन के साथ जोड़कर ब्रिटिश राज के खिलाफ खड़ा किया। गांधी जी का मानना था कि अहिंसात्मक तरीकों एवं जन-भागीदारी से ही ब्रिटिश साम्राज्य को खत्म किया जा सकता था। प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि 1920 के बाद महात्मा गांधी निर्माणात्मक कार्यों पर जोर देते थे। यूनिवर्सिटी कॉलेज के इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन औपनिवेशिक एवं राष्ट्रीयता की भावना के विचारों के बीच टकराव था। जिसके परिणामस्वरूप भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इतिहास संघ की प्रधान नेहा सैनी ने मुख्य वक्ता का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. आरके सूदन, डॉ. कुसुम लता, डॉ. कामराज, डॉ. परमेश कुमार, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. जसविंद्र सिंह, नीरज कुमार और धर्मवीर सैनी मौजूद थे।