पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सिस्टम का 47 दिन में 1582 लोगों ने उठाया फायदा

नए सिस्टम का 47 दिन में 1582 लोगों ने उठाया फायदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑनलाइननईवसीका पंजीकरण प्रणाली का पिछले 47 दिनों में 1582 लोगों ने फायदा उठाया। वहीं सरकार को स्टाम्प डयूटी के रूप में ढाई करोड़ का राजस्व मिला। इसके अलावा 38 लाख 75 हजार 500 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस मिली।

ई-दिशा केंद्र में अप्वाइंटमेट मैनेजमेंट सिस्टम से 1311 लोगों ने रजिस्ट्री कराई। अब 10 या 15 मिनट के अंदर ही लोगों को उनकी रजिस्ट्री हाथ में राजस्व विभाग की तरफ से थमा दी जाती है। डीसी सीजी रजनीकांतन ने बताया कि 25 दिसंबर को नई वसीका पंजीकरण प्रणाली और हेल्प डेस्क शुरू हुई थी। अब तक ई-दिशा केंद्र में नई वसीका प्रणाली के माध्यम से कुल 1582 रजिस्ट्री अन्य दस्तावेज पंजीकृत हुए। इनसे दो करोड़ 56 लाख 33 हजार 475 रुपए का राजस्व मिला। 38 लाख 75 हजार 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में भी आए हुए हैं। अब तक 9 केस अडाप्शन डीड, तीन एग्रीमेंट, एक कैंसेलेशन आफ जीपीए, तीन कैंसेलेशन ऑफ विल, 17 कन्वेंस आउटसाइड एमसी एरिया, 36 कन्वेंस विद एमसी एरिया, 19 इक्विटेबल मोर्टगेज, एक केस एक्सचेंज आफ प्रोपर्टी, 149 गिफ्ट बाय पंचायत लैंड, 4 केस गिफ्ट एमसी एरिया में, 20 जीपीए, 16 लीज़, 13 रिलीज डीड, 120 सेल्ज़ आउटसाइड एमसी एरिया, 229 सेल विद एमसी एरिया, 475 सिम्पल मोर्टगेज फरा लघु कृषि, 347 केसों में खून के रिश्तों में संपत्ति से आदान प्रदान संबंधित डीड को पंजीकृत किया गया है। 32 केसों में विल डीड को पंजीकृत किया गया है। 10 फरवरी तक ईदिशा केंद्र की नई प्रणाली हेल्प डेस्क के माध्यम से कुल 1311 लोगों ने अप्वाइंटमेंट मैनेजमेंट से रजिस्ट्री कराई।