वाद-विवाद प्रतियोगिता में वरुण प्रथम
केयूकेलॉ संस्थान में लॉ फेस्ट के दूसरे दिन आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मूट कोर्ट के फाइनल के लिए दो टीमों का चयन किया गया। पहली टीम में साहिल मंगला, वैशाली एवं शशांक और दूसरी टीम में शैरी, निकिता और निशांत शामिल थे।
मूट कोर्ट के फाइनल राउंड के निर्णायक मंडल में जिला सत्र न्यायधीश ललित बत्रा, राजीव गोयल सुमित गर्ग शामिल होंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छठे सेमेस्टर के वरुण ने पहला और भुजाली विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायकों में यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सूदन एवं प्रो. संगीता सेठी शामिल थी। प्रश्नावली प्रतियोगिता में पुष्कर वत्स, मानसी, मितेरा और प्रियव्रत की टीम विजेता रही। दूसरा स्थान साहिल, शशांक, अर्पित एवं सुरभि ने प्राप्त किया।