एक माह से भागे भगोड़े को पकड़ा
कुरुक्षेत्र| पुलिसने एक माह से भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि लापुरा यमुनानगर वासी आबिद के खिलाफ 2009 में पशु-क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। पेशी पर पेश होने पर कोर्ट ने आरोपी को 14 जनवरी 2015 को भगोड़ा घोषित किया था। तब से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। पीओ स्टाफ से सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह और थाना सदर थानेसर से सब इंस्पेक्टर रामप्रकाश की टीम ने जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।