- Hindi News
- सारसा के सतबीर को अगवा करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
सारसा के सतबीर को अगवा करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र| गांवसारसा वासी एक युवक को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि गांव सारसा वासी सतबीर ने थाना केयूूके में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव भौर सैयदां वासी सुरेंद्र, राम सिंह ने साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया था। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंचा। इस पर पुलिस चौकी ज्योतिसर से एएसआई बलविंद्र सिंह की टीम ने जांच के बाद आरोपी सुरेंद्र कुमार राम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।