- Hindi News
- मकान से नकदी समेत हजारों का सामान ले गए चोर
मकान से नकदी समेत हजारों का सामान ले गए चोर
कुरुक्षेत्र| गोबिंदगढ़रोड स्थित एक मकान में घुसकर चोरों ने चार लाख 17 हजार रुपए एवं हजारों के गहने, एक लेपटॉप मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। पता चलने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। ऐबला करनाल वासी शीशपाल ने बताया कि वह लंबे समय से गोबिंदगढ़ कॉलोनी में मकान लेकर परिवार सहित रह रहा है। किसी काम से वे लोग बाहर चले गए। पीछे से मौका पाकर चोरों ने मकान में घुसकर वारदात की। घर से चार लाख 17 हजार की नकदी सहित गहने, एक लेपटॉप मोबाइल चोरी कर लिया। वापस आने पर मकान के ताले टूटे मिले। तुरंत पुलिस को सूचित किया।